राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सोशल मीडिया पर मांझी ताजपुर का होनहार बालक अपनी गायकी और गीत के बोल को लेकर खासा चर्चा में है और राष्ट्रीय स्तर के कई मीडिया घराने वीडियो को अपने पटल पर खास जगह भी दे रहे हैं लेकिन कोई उसे बिहार के शिवहर जिला का बता रहा है तो कोई उसे मध्यप्रदेश निवासी बताते हुए नही थक रहा है लेकिन आइये हम आपको मिलवाते हैं इस नन्हे फनकार से जिसने कोरोना महामारी को लेकर बड़ा सवाल देश के नीति निर्धारकों के समक्ष खड़ा किया है। वायरल वीडियो में सुरीले अंदाज़ में गीत गाता यह नन्हा सा बच्चा बिहार के सारण जिला का निवासी है और क्लास तीन में तुरिय्यम मिशन स्कूल एकमा का छात्र है। कोरोना महामारी को लेकर विद्यालयों में ताला जड़े जाने को लेकर नेताओ पर कटाक्ष करते हुए इस होनहार बच्चे ने अपनी गायकी के बूते एक बड़े सवाल को खड़ा किया है। गीत के बोल सबकुछ कह जाते हैं और लॉकडाउन से लेकर मास्क तक कि कहानी को कहते हुए ‘खुलते ही स्कूल आ जाते हो करोना, नेताजी की रैली क्यो नही जाते हो करोना ‘ वाली लाइन वर्तमान राजनीति और सत्ता लोलुप नेताओ की पोल खोल देता है। बालक का नाम रौनक रतन है और उसके पिता जिन्होंने गाने को कम्पोज किया है उनका नाम रत्नेश रतन है। रौनक सारण जिला के मांझी प्रखंड के ताजपुर फुलवरिया गाँव का निवासी है और एकमा प्रखण्ड में स्थित तुरिय्यम मिशन स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है।
रत्नेश रतन, रौनक के पिता
रौनक रतन, गायक छात्र
सुष्मीता सिंह ,रौनक रतन की मां


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन