राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

राजेंद्र महाविद्यालय में कोरोना संक्रमण पर हुई बैठक

  • शिक्षकों ने 33 प्रतिशत उपस्थिति की कि माँग

प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण) जयप्रकाश विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई  राजेंद्र महाविद्यालय में कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति पर विचार विमर्श के लिए गुरुवार के दिन शिक्षक प्रकोष्ठ में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि हम राजेंद्र कॉलेज परिवार के कोरोना संक्रमित शिक्षकों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं। बताते चलें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखकर प्राचार्य द्वारा सिविल सर्जन छपरा को कोरोना से संबंधित जांच कराने का अनुरोध किया गया था। 3 दिन पहले सदर अस्पताल की टीम द्वारा महाविद्यालय में पहुंचकर कोरोना जांच किया गया जिसके बाद कालेज के 5 शिक्षक कोरोना संक्रमित निकल गए। इसके बाद से कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी सशंकित हैं । कालेज में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। शिक्षकों के पॉजिटिव निकलते ही कालेज परिसर को सैनिटाइज कराया गया । सबों को अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं मास्क लगाने को कहा गया। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने से स्थिति की भयावहता को देखते हुए शिक्षक प्रकोष्ठ में शिक्षकों की एक बैठक हुई बैठक में शिक्षकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने कहा कि राजेंद्र कालेज में अब तक 8 शिक्षकों के कोरोना संक्रमण हो गया है।  भयावह स्थिति को देखते हुए इसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाए। ताकि छात्र शिक्षक एवं कर्मी कोरोना संक्रमण से बच सकें। शिक्षकों ने यह भी कहा कि बिहार सरकार द्वारा निर्गत आदेश 33% उपस्थिति को लागू किया जाए। इसके लिए विश्वविद्यालय को पत्र भेजा जाए। कुछ शिक्षकों ने बायोमेट्रिक एवं वहां रखे उपस्थिति पत्र की व्यवस्था को बंद कर पहले की तरह विभागीय रजिस्टर में हस्ताक्षर करने की बात कही। शिक्षकों ने पटना, मगध, ललित नारायण मिथिला, बिहार विश्वविद्यालय की विशेष व्यवस्था का उल्लेख किया। सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से कहा कि पैतृक विश्वविद्यालय बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर की तरह यहां भी ऑनलाइन वर्ग व्यवस्था हो और कालेज परिसर में शिक्षकों की भौतिक उपस्थिति ना हो। शिक्षकों ने इन जगहों का कार्यालय आदेश भी पढ़ कर सुनाया और कहा कि यहां का वातावरण आज भी पैतृक विश्वविद्यालय के अनुरूप मानसिकता रखता है।  उक्त बैठक में डॉ विभु कुमार , डॉ संजय कुमार, डॉक्टर पी सी भारती, डॉक्टर एन पी वर्मा, डॉक्टर आलोक वर्मा, डॉक्टर जया पांडेय, डॉक्टर इकबाल इमाम, जीवाकर हैदर, डॉ विशाल कुमार सिंह, डॉ कन्हैया प्रसाद, डॉ रजनीश,  राजीव कुमार मिश्र, डॉ ज्योति, प्रीति मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे