मैदा लदी ट्रक सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो को बचाने में पलटी, डाइवर घायल
मशरक(सारण)। मलमलिया सिवान हाइवे-73 पर शनिवार की देर रात्रि मशरक थाना क्षेत्र के बंसोही ग्रामीण बैक के पास सड़क टर्निंग प्वाइंट पर सामने से आ रही अनियंत्रित बोलरो को बचाने के चक्कर में मैदा लदी ट्रक यूपी 53 एफ- टी 3397 सड़क किनारे पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने दल बल के साथ पहुंच मौके पर घायल ट्रक चालक को गंभीर रूप से घायलावस्था में पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान घायल चालक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई। वही सुरक्षित रहें उपचालक तारकेश्वर तिवारी ने बताया कि दोनों गोरखपुर के रहने वाले हैं और वही के फ्लावर मिल गोरखपुर से मैदा लादकर कोलकता जा रहे थे कि बंसोही सड़क के टर्निंग प्वाइंट पर एकाएक सामने से आ रही अनियंत्रित बोलरो को बचाने के चक्कर में किनारे पलट गयी। वही थाना पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग