राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को रैपिड एंटीजन किट से संदिग्ध लोगों की जांच लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता द्वारा की गई। जांच के दौरान हुस्सेपुर, रीठ, बनपुरा के अलावा मांझी प्रखंड के बरेजा गांव निवासी एक-एक समेत चार नये कोरोना संक्रमित पाये गये। जिसमें तीन पुरुष व एक महिला शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना संक्रमितों को आवश्यक दवा देकर उन्हें घर में क्वारेंटाईन रहने का निर्देश दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग