राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई। इसी क्रम में गुरुवार को नचाप गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर स्थित दुर्गा माता मंदिर में ग्रामीण सहित आसपास के श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना किया। विभूति नारायण तिवारी ने बताया कि यहां दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित है। वृंदावन से पधारे आचार्य बृजेश शास्त्री के द्वारा पूजन कराया जा रहा है। जिसमें जितेंद्र कुमार सिंह मुन्ना व उनकी पत्नी ममता देवी यजमान के रूप में पूजन अनुष्ठान में जुटे हैं। सभी ग्रामीणों का भी पूजन में सहयोग मिल रहा है। इसमें सरकार के कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पूजा अर्चना किया जा रहा है। इस मौके पर विभूति नारायण तिवारी, शालू कुमार, सुधीर कुमार, सूरज सिंह, राजकुमार सिंह, सत्यानंद सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग