राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के उभवा सारंगपुर निवासी हबीब अंसारी के कर्कटनुमा घर मे गुरुवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए । बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी एवं तेज हवा के कारण इसने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी होते ही आस पास के सैकड़ों ग्रामीण दौड़े एवं घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में घर के अंदर रखे लगभग 5 क्विंटल अनाज के अलावे लाखो रुपये मूल्य के सामान जलकर खाक हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग