- पटना में इलाज के दौरान दादा की मौत पोते का चल रहा इलाज, प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में नयका टोला स्थित पानी टंकी के समीप एक अज्ञात बाइक की ठोकर से साइकिल सवार दादा एवं पोता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पटना में इलाज के दौरान दादा की मौत हो गई, जबकि घायल पोता का इलाज चल रहा है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी पंकज कुमार सिंह द्वारा पटना पीएमसीएच में पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि गत 3 अप्रैल को मेरे बाबा वासुदेव सिंह अपने पोता शुभम कुमार के साथ कोरोना का टीका लेने के लिए साइकिल से जा रहे थे की रास्ते में छपिया नयका टोला स्थित पानी टंकी के समीप एक अज्ञात बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए आया और दोनों को ठोकर मार दिया। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए मसरख पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। छपरा सदर अस्पताल से भी उन्हें बेहतर उपचार के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान 6 अप्रैल को मेरे बाबा वासुदेव सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग