राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 की वार्ड सदस्य तैयबा बेगम की मृत्यु हृदय गति रुकने से हो गई। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के अनुसार फरीदपुरा गांव निवासी सबीर खान की पत्नी तैयबा बेगम कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनका इलाज पटना के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार यादव शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिए तथा उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। तत्पश्चात मुखिया श्री यादव के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों ने एक शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर मुखिया मुकेश कुमार यादव समेत सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग