राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सोनहो से भाड़े पर लाएं बोलेरो को मशरक में चालक उतार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटा

राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण)। मशरक- सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के बनसोही गांव के पास दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने बलपूर्वक चालक को गाड़ी से उतारने के बाद बोलेरो बीआर 04एन 4673 लेकर फरार हो गए। चालक के शोरगुल पर आसपास के लोग इकट्ठा होते तब तक अपराथी नौ दो ग्यारह हो गए। घटना गुरुवार को शाम 5 बजे के करीब की है। बोलेरो गाड़ी लूट जाने के बाद घबराया चालक किसी तरह मशरक थाना पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही मशरक पुलिस घटना स्थल पहुंची और जांच में जुट गई। इस संदर्भ में भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो गांव निवासी मनोज राय के पुत्र बोलेरो चालक बादल कुमार के फर्दवयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसमें कहा गया है कि भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो चौक के पास 4 अज्ञात व्यक्ति द्वारा मशरक जाने के लिए 14 सौ रुपए में बोलेरो का भाड़ा तय किया गया। रास्ते में अमनौर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया। मशरक पहुंचने के बाद सिवान रोड में थोड़ी दूर चलने को कहा गया। इसी क्रम में बनसोही गांव के पास एक काले रंग के स्कार्पियो द्वारा सामने आकर रोक दिया गया। और बोलेरो पर बैठे लोगों द्वारा मुझे गाड़ी से निचे उताकर मारपीट करने के बाद धक्का देकर निचे गिरा दिया। फिर गाड़ी लेकर सिवान की ओर फरार हो गए। इधर घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि में ही मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा के साथ पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कई संदिग्ध जगह छापेमारी कर पूछताछ कर जांच शुरू की।