राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के पूरब टोला गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद मे एक महिला और दो पुरुष जमकर मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान पूरब टोला गांव के नयमूदीन साईं 61 वर्ष पिता स्व. सफुल साईं, समीर साईं 17 वर्ष पिता नयमूदीन साईं वही दूसरे पक्ष से सीमा खातुन 40 वर्ष पति महमूद साई के रूप में हुई।मामले में गांव वालों ने बताया कि हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है जिसका मामला सीओ के जनता दरबार में चल रहा है। उसी जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था उसी को रोकने के दौरान मारपीट हो गई।मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग