- परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
- सदर अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने मामले को किया शांत
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों में जमकर बवाल मचाया। मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे। वहीं मृतक के परिजनों के साथ स्वास्थ्य विभाग की महिलाकर्मी भी तोड़फोड़ करने लगी। उग्र होकर उसने वार्ड में लगे ऑक्सीजन सिलेंडर को दूर फेंक दिया। इसके बाद उसने इमरजेंसी वार्ड स्थित दवा काउंटर और चिकित्सा कक्ष में भी तोड़फोड़ मचाई। परिजनों ने कहा कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है। हमें हैंड ग्लव्स से लेकर सभी दवाएं भी बाहर से खरीदनी पड़ी है। इधर, बवाल बढ़ता देख अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय थाने को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रही महिला को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने बताया कि मशरक थाना क्षेत्र के जजौली गांव निवासी बबन सिंह के पुत्र रंजीत कुमार सिंह (42 वर्ष) को परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग