विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। दरियापुर-परसा के सीमावती इलाके चकजलाल निवासी 40 वर्षीय ट्रक ड्राइवर टुनटुन राय की सड़क दुर्घटना में गुजरात हुई मौत।घटना उस बक्त की बताई जा रही है जब ड्राइवर ट्रक लेकर कच्छ जिले के बराकपुर चौकड़ी हाईवे से गुज़र रहे थे तभी संतुलन खो दिए और सामने खड़ी भारी वाहन मे टकर मार दी।जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद स्थानीय पुलिस व कच्छ जेनरल मजदूर संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्रा के प्रतिनिधि नागेश्वर राय उर्फ साधु जी ने घटना स्थल पर पहुचे और परिजनों को मोबाइल पर सूचना दी।सूचना मिलते ही परिजनो में चीखपुकार मच गई।पत्नी सुनीला देवी,पुत्र,मंटु कुमार,पिंटू कुमार,नीरज कुमार,मनीष कुमार,धीरज कुमार,पुत्री पिक्की कुमारी,का रो-रो कर बुरा हाल है।वही मृतक का शव शनिवार बार तक घर पहुँचने की संभावना जताई जा रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग