- कुल संख्या ढ़ाई दर्जन के पास पहुंची, परौना गांव में सबसे अधिक पॉजिटिव
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड में कोरोना धीरे-धीरे अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। फिर भी लोगों के अंदर डर नहीं हैं। आलम यह है कि अभी कई प्राइवेट शिक्षण संस्थान धड़ल्ले से चल रहे हैं। अधिकतर लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रखंड में कुल 187 जांच हुए। जिसमें 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जानकारी देते हुए तरैया रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि शुक्रवार को कुल 187 लोगों का जांच किया गया। जिसमें 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें सबसे ज्यादा परौना गांव में 15 लोग पॉजिटिव पाए गए। एक व्यक्ति डुमरी छपिया व एक फरीदपुरा की छात्रा जो बाहर में रहकर पढ़ाई करती थी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। अरदेवा गांव में तीन, भलुआ भिखारी में एक, लौवां में एक, व्यक्ति तथा तरैया में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया हैं। उन्होंने बताया कि अब तक तरैया में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या लगभग ढ़ाई दर्जन के पास पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार गत दिन तरैया बाजार स्थित एसबीआई बैंक में जांच शिविर लगा था उसमें पानापुर का एक व्यक्ति व गलीमापुर का एक सीएसपी संचालक, बैंक का स्वीपर तथा बगही हरखपुर गांव का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके पूर्व तरैया अमनौर मुख्य सड़क के बगल में माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा तरैया बाजार के आसपास दो, डेवढ़ी में एक, गवन्द्री में एक, शामपुर में एक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस प्रकार अब तक पूरे प्रखंड क्षेत्र में लगभग ढ़ाई दर्जन लोगों का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी लोगों को होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि जितने जांच किए जा रहे हैं उसका लगभग 16 प्रतिशत लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया की सभी लोग जारी किए गए कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और अपने को सुरक्षित रखें। बिना काम के कोई बाहर नहीं निकले। मास्क का निश्चित रूप से प्रयोग करें। आप सुरक्षित रहें व परिवार को सुरक्षित रखें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग