राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक-महम्मदपुर एसएच-90 पर बंगरा मिडिल स्कूल के पास अनियंत्रित मोटरसाइकिल और गेहूं काटने जा रहें वृद्ध की टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल वृद्ध बंगरा गांव निवासी व्रत राय के 65 वर्षीय पुत्र फागू राय को पीएचसी मशरक में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया जहां से उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई मौत के बाद परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव को बंगरा गांव लाया गया जहां पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही महिलाओं में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह ने परिजनों को सांत्वना दिया और दाह संस्कार में मदद के रूप में नगद राशि भी सहायता के रूप में दिया।वही मुखिया प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से सरकारी मुवाअजा दिलवाया जाएगा। मामला है कि गुरुवार की सुबह बंगरा मुखिया प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह के द्वारा ऑटो में लादकर इलाज के लिए पीएचसी मशरक दो लोग को भर्ती कराया गया जहां मोटरसाइकिल सवार की पहचान कर्ण कुदरिया गांव निवासी बच्चा राम का 28 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार और गेहूं काटने जा रहें वृद्ध की पहचान बंगरा गांव निवासी व्रत राय के 65 वर्षीय पुत्र फागू राय के रूप में हुई।मामले में पता चला कि कर्ण कुदरिया गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार अपने बड़े भाई को मशरक छोड़कर वापस घर जा रहा था कि बंगरा मिडिल स्कूल के पास गेहूं काटने जा रहें वृद्ध को जोरदार धक्का मार दिया जिसमें दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने मामले का जांच-पड़ताल किया और घायलों को बेहतर इलाज के सदर अस्पताल भेजवाने में मदद किए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग