राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के मटियार गांव में एक युवक के द्वारा अपनी भाभी को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में मटियार गांव निवासी धर्मेंद्र तिवारी द्वारा मांझी थाना में एक आवेदन देकर अपने छोटे भाई पर उसकी पत्नी को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है और बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि मेरा छोटा भाई महेश तिवारी मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मेरे चार छोटे-छोटे बच्चे हैं जो अपनी मां के लिए रो रहे हैं। पुत्री की शादी के उद्देश्य से घर मे रखे गए रुपये एवं मोबाइल फोन भी लेकर मेरी पत्नी उसके साथ भाग गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग