राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। छपरा में मानवता को शर्मसार करती एक तश्वीर सामने आई है। लगभग साठ साल का एक बुजुर्ग तड़प तड़प कर मर गया लेकिन किसी ने उसपर दया नहीं दिखाई और आराम से उसकी लाश के आसपास से टहलते निकलते दिखाई दिए लोग। मामला छपरा जंक्शन का है जहाँ डीजल लॉबी के समीप एक बुजुर्ग यात्री एकाएक लुढ़क गए लेकिन मौके पर मौजूद लोगो ने उन्हें देखने और संभालने का कोई प्रयास नहीं किया और जब तक छपरा जंक्शन प्रशासन को इसकी खबर लगी तबतक देर हो चुकी थी और बुजुर्ग ने प्राण त्याग दिया था। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दो दिनों से इस इलाके में लावारिश घूमते दिखाई दे रहे थें लेकिन उनकी मौत की वजह लोगों की अमानवीयता है इसमें कोई दो राय नहीं है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग