संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी सकरवार टोला में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।मामले में दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एक पक्ष के महेश सिंह ने विवाद कर मारपीट करते हुए नगदी एवं आभूषण छिनने का मामला दर्ज कराते हुए शैलेश शर्मा, धनन्जय शर्मा एवं सुधीर शर्मा सहित सात को लोगों को नामजद किया है। वही दूसरे पक्ष के सुधीर सिंह ने विवाद में मारपीट करने सहित सोने के आभूषण छीनने का आरोप लगाते हुए लालजी सिंह, त्रिगुणा सिंह, महेश सिंह आदि को नामजद किया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन