एकमा (सारण)। सीएचसी में जिला प्रशासन के आदेश पर 150 संदिग्ध बीमार लोगों की कोविड 19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से किया गया। बताया जाता है कि जांच के दौरान सारण गंडक नहर के कार्यपालक अभियन्ता राम पदारथ नारायण के अलावा सेन्दुवार व छित्रवलिया गांव की एक-एक महिला, नवादा गांव के पिता पुत्र, गंजपर गांव के दो समेत एकमा, हंसराजपुर, भलुआ बुजुर्ग, महमदपुर मठिया, बरेजा, जैतपुर व गांव के एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गए। जिन्हें आवश्यक दवा व उचित परामर्श के साथ घर में सुरक्षित रहने के लिए भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग