पानापुर (सारण)। कोंध पंचायत के जनवितरण दुकानदार एवं क्रिकेटप्रेमी अवधेश कुमार ओझा उर्फ डिस्को बाबा का शुक्रवार की देर शाम हार्टअटैक से निधन हो गया। लगभग 55 वर्षीय श्री ओझा समाजसेवा के अलावे क्रिकेट के प्रति भी जुनूनी थे । यही कारण था कि आजपड़ोस के गांवों में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आयोजनकर्ताओं द्वारा उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता था और वे पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया करते थे। उनके निधन पर मुखिया प्रतिनिधि आलोक सिंह ,कौशल किशोर सिंह , पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सभापति राय, नंदलाल सिंह के अलावा जनवितरण दुकानदार शैलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, अवधेश सिंह, रणविजय सिंह, यशवंत प्रसाद यादव, सुशांत सिंह, रमेश मिश्र, मनु सहनी, अरविंद सिंह, डॉ. राजेश्वर सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग