राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एकमा के दुकानदारों को अपराधमुक्त वातावरण देने हेतु हरसंभव प्रयास होगा: सांसद

  • एसपी व थानाध्यक्ष को फोन करके अपराधियों को गिरफ्तारी हेतु दिए निर्देश
  • सांसद सिग्रिवाल ने एकमा में अपराधियों की गोली से घायल दुकानदार के घर पहुंच कर दी सांत्वना
छपरा/एकमा (सारण)। भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल एकमा नगर पंचायत बाजार के वार्ड 12 स्थित चौरसिया किराना व जेनरल के प्रोपराइटर संजय कुमार चौरसिया के आवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद सांसद सिग्रिवाल ने बीते पांच अप्रैल की देर शाम दुकान में घूसकर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली से घायल हुए संजय कुमार चौरसिया के स्वास्थ्य की स्थित का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिजनों सहित व्यवसायियों को सांत्वना देते हुए कहा कि एकमा के व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण में कारोबार करने हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने सारण एसपी व एकमा थानाध्यक्ष को फोन करके वारदात के वास्तविक अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिए निर्देश दिए। मौके पर पीड़ितों व व्यापारियों ने बताया कि पुलिस ने हिरासत में लेकर अपराधी से पूछताछ के बाद जिसे जेल भेजा है। उसके द्वारा वारदात में शामिल अन्य अपराधियों के नाम व पते के आधार पर वास्तविक अपराधियों तक पहुंच पाना असंभव प्रतीत हो रहा है।
थानाध्यक्ष को फोन करके सांसद ने जेल भेजे गए अपराधी को न्यायालय से रिमांड पर लेकर फिर से पूछताछ करने हेतु निर्देश दिया। इस पर थानाध्यक्ष ने भी आश्वासन दिया कि उनके द्वारा   पुलिस द्वारा इस संबंध में न्यायालय में आवेदन दे दिया गया है। इस अवसर पर भाजपा नेता चैतेन्द्रनाथ सिंह, जदयू के जिला महामंत्री ब्रजेन्द्र कुमार सिंह उर्फ भवानी मुन्ना, चितरंजन सिंह, व्यवसायी पप्पू प्रसाद सहित अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि बीते 5 अप्रैल की देर शाम एकमा बाजार में किराना सह जेनरल स्टोर के दुकानदार संजय कुमार चौरसिया की दुकान पर पहुंच कर बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल दुकानदार को एकमा सीएचसी से सदर अस्पताल व उसके बाद बेहतर उपचार हेतु पीएमसीएच रेफर किया गया था। फिलहाल बेहतर उपचार के बाद घायल व्यवसायी अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य में काफी सुधार हो गया है। लेकिन भय व दहशत के वातावरण में अभी भी पीड़ित व उसके परिजन हैं। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार भी एकमा थाने में पहुंच कर दो गोली काण्ड की घटनाओं के संबंध में अंचल पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय व थानाध्यक्ष राजेश चौधरी से अहम जानकारी लेने के बाद मामलों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने से संबंधित जरूरी निर्देश दे चुके हैं।