- कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर विधायक ने न्यायपालिका में जताई आस्था व विश्वास
छपरा/एकमा (सारण)। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दुमका कोषागार मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से नियमित जमानत मिलने पर शनिवार एकमा नगर पंचायत के राजापुर गांव स्थित अपने आवास परिसर में एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने राजद कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जताई है। इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए न्यायपालिका में अपनी पूर्ण आस्था व विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चारा घोटाला में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरी तरह से निर्दोष हैं। उन्हें साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भगवान के घर देर है, परंतु अंधेर नहीं। हमलोगों को न्यायालय के फैसले पर पूरा भरोसा है।
इस मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष वकील यादव, सुभाष प्रसाद यादव, अवधेश यादव, बाबूद्दीन अंसारी, हरिशंकर यादव, जितेन्द्र यादव, जाकिर अंसारी, अहमद अली नेताजी, मुखिया अशोक राय, मुखिया प्रतिनिधि डॉ. परशुराम शर्मा, श्याम विहारी पंडित, अनिल यादव, जगमोहन प्रसाद, आजाद प्रसाद, अजय यादव, राकेश यादव, रवि कुमार महतो, आशुतोष उपाध्याय आदि हर्ष जताते हुए न्यायपालिका में अपनी आस्था जताई। उधर राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने बताया कि परसा विधायक छोटेलाल राय, बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, गरखा विधायक सुरेंद्र राम, एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने पर खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि राजद क़ानून व्यवस्था पर भरोसा और विश्वास करने वाली पार्टी है। हमें पूरा विश्वास था कि हमारे नेता के साथ माननीय न्यायालय न्याय जरूर करेगा।
राजद प्रवक्ता ने बताया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने पर समाज के गरीब, शोषित, पीड़ित, उपेक्षित, व अकलियत समुदाय के लोगों का चेहरा खुशी से झूम उठे। खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व विधानपार्षद रघुवंश प्रसाद यादव, पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, राजद नेता राधेकृष्ण प्रसाद, पूर्व प्राचार्य शंकर प्रसाद यादव, जिलानी मोबिन, राजद महिला सेल की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा, सागर नौशेरवाँ, युवा राजद अध्यक्ष मशकूर खान, सारण स्थानीय निकाय एमएलसी पद के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन, श्याम जी प्रसाद, मिथलेश राय, मुखीया संघ के जिलाध्यक्ष लक्षमण राम, प्रदेश राजद महिला महासचिव चंद्रावती यादव, मोइनुद्दीन बबन, राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष उर्मिला यादव, सुचित्रा कुमारी, बलराम यादव, दयाशंकर प्रसाद, रवि प्रकाश, कन्हैया चौधरी आदि शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग