एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा प्रखंड के 11 गांवों में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के चलते डीएम के आदेश के अनुपालन में माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा, बीडीओ डॉ. कुन्दन, थानाध्यक्ष राजेश चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों व कर्मियों की ओर से संयुक्त रुप से यह कार्रवाई की गई। इस दौरान बताया गया कि अतरसन, पांडेय छपरा, गलिमापुर, आमडाढी, एकमा बाजार, रीठ, बनपुरा व हुस्सेपुर गांवों में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के अलावा देकुली में 8, गंजपर में 6, नवतन में 4 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार इन गांवों के संबंधित क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए संबंधित क्षेत्र में सील कर आवागमन को अवरुद्ध कर दिया गया है। एकमा व आसपास के क्षेत्र में अचानक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से आम लोगों सहित स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं एकमा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार ने लोगों से कोविड-19 नियमों का अनुपालन करने व संदिग्ध लक्षण नजर आने पर सीएचसी पहुंच कर कोविड-19 टेस्ट कराने की अपील की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग