दाउदपुर/मांझी (सारण)। अभी मां की चिता की आग ठीक से शांत भी नहीं हुई थी। तभी दूसरी तरफ पुत्र का निधन हो गया। उक्त दुःखद घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर भिखमही की बताई जाती है। जहाँ आठ दिन के अंदर माता के निधन के बाद पुत्र के निधन से परिवार में मातम फैल गया है। मिली जानकारी के अनुसार हजारी राम की पत्नी का एक सप्ताह पूर्व निधन हो गया था। जिसके बाद से परिवार के लोग मायूस थे और किसी तरह श्राद्ध-कर्म की विधि पूरी कराने की तैयारी कर थे। इसी बीच शुक्रवार के दिन उनके पुत्र 54 वर्षीय किसनाथ राम की तबियत गम्भीर हो गई। परिजन उन्हें लेकर इलाज के लिए छपरा जा रहे थे। परन्तु रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पूर्व माँ के निधन के बाद से ही किसनाथ राम बीमार चल रहे थे। उन्हें बुखार, दर्द, खांसी आदि की शिकायत थी। वे दवा खा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार को उनके शरीर में बेचैनी बढ़ते देख परिजन इलाज के लिए छपरा ले जा रहे थे। मगर उसके पहले ही मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग