दाउदपुर/मांझी (सारण)। मांझी में बनाये गए विभिन्न अलग-अगल केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के कुल मिला कर 300 लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन दिया गया। वैक्सीन के अभाव में दो दिन वैक्सीनेशन नही हो सका। वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद भी शनिवार को उहापोह की स्थिति के कारण मांझी पीएचसी समेत अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र ताजपुर, दाउदपुर व शीतलपुर-साधपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 178 पर लोग कम पहुंचे। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि पीएचसी पर शनिवार को 141 लोगों की जांच की गई। जिनमें मात्र एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। हालांकि उन्होंने बताया कि बाहर से बहुत से लोग गांव पहुंच रहे हैं। बचाव के लिए उनसे दूरी रखने के साथ ही समूह से सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरूरी है। वहीं बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग