विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र बनकेरवा गांव के दर्जनों नवयुवकों ने वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए छठ व्रती के अर्ग देने के लिए गांव में घर के आसपास गड्ढे खोदकर छठ घाट बनाया ताकि छठ व्रती अपने घर के पास ही पूजापाठ कर सके गांव के विक्रम कुमार, विकास कुमार, विजेंद्र साह,मुकेश कुमार,राजकुमार, समेत दर्जनों युवाओं ने बताया कि गंडक नदी पर अधिक भीड़ इक्कठा नही हो पाए घाट पर अधिक भीड़ होगी तो कोरोना फैलने डर रहेगा और हमलोग ने लोगो से अपील भी किया हूं और गांव में ही छठ घाट बनाये हैं ताकि बनकेरवा गांव की छठ व्रती सोशल डिस्टेंसिग में रह कर लोक आस्था का महापर्व मना सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग