वज्रपात से पिता व भाई मौत की खबर सुन पुत्री अपर्णा ने मांझी थाने से अनुमति लेकर पहंची अस्पताल
संजीव कुमार शर्मा
मांझी(सारण)। लॉक डाउन की वजह से मांझी थाना से परमिशन लेकर परिजनों संग अपने पिता व भाई का शव देखने छपरा सदर अस्पताल पहुंची पुत्री अपर्णा। खलपुरा में अन्य लोगों के साथ वज्रपात की चपेट में आने से असमय काल कवलित पिता सुरेन्द्र सिंह तथा भाई अरविंद कुमार सिंह के मौत की खबर से व्यथित पुत्री व मांझी के दुर्गापुर निवासी चंदन सिंह की पत्नी अपर्णा ने मांझी थाने में आवेदन देकर शव देखने की अनुमति मांगी। आवेदन पर मांझी पुलिस ने त्वरित अनुमति पत्र प्रदान कर दिया। बाद में अपने पति के अलावा श्वसुर व बनियापुर में पदस्थापित पंचायत सचिव जयप्रकाश सिंह तथा बड़े श्वसुर ओम प्रकाश सिंह के साथ चारपहिया से सदर अस्पताल पहुंची। वहां का हृदय विदारक दृश्य देख अपर्णा अपने मायके वालों से लिपट कर दहाड़ मार कर रोने लगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग