एकमा पुलिस द्वारा लॉकडाउन व सोशल डिस्टैंसिंग का कराया जा रहा अनुपालन
के के सिंह सेंगर।
एकमा (सारण)– स्थानीय नगर पंचायत बाजार में एकमा थाने की पुलिस क्ती द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन व सोशल डिस्टैंसिंग अनुपालन कराया जा रहा है। बाजार में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार व पुलिस टीम द्वारा बाजार में लॉकडाउन का पालन कराते हुए नजर आए। वहीं आवश्यक कार्य बाजार आने वाले लोगों को मास्क के उपयोग सहित सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने हेतु जन जागरूकता भी फैलाया। कुछ स्थानों पर पुलिस के इन जवानों के जाते ही लोग सोशल डिस्टैंसिंग को नजरअंदाज भी करते दिखाई दिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग