कालाजार की बीमारी से युवक की मौत
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)- प्रखंड के अतरसन गांव के देवेन्द्र सिंह नामक युवक की मौत कालाजार की बीमारी से हो गई। बताया जाता है कि वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए देश में लॉक डाउन लागू होने के कारण कालाजार से पीड़ित युवक का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। बीमार युवक की हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल के चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सदर अस्पताल में आवश्यक उपचार करने बाद पीड़ित युवक को पुनः निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों ने प्रखंड के गांवों में कालाजार निरोधक दवा का समुचित छिड़काव कराएं जाने की मांग की है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि गांवों में मच्छर व कालाजार निरोधक दवा का छिडकाव कराया जा रहा है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग