स्वास्थ्य विभाग ने अमनौर के भागवतपुर में शुरू की डोर टू डोर सर्वे
अमनौर(सारण)- प्रखण्ड के भागवतपुर में करोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद वहां घोषित कंटेंटमेंट जोन में आशा, सेविका एवं एएनएम ने घर – घर जाकर भागवतपुर गांव के तीन किलोमीटर परिधि में आने वाले सभी घरो में सर्वे किया जा रहा है । तीन किलोमीटर परिधि में सभी मार्गों को सील किये जाने के बाद वहां के लोगों को तत्काल मुश्किलों का सामना करना पर रहा है।किसी को सीमा से बाहर आने जाने पर पुरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।खाने पीने के सामान सहित सब्जियों की जरूरत को लेकर लोग चिंतित हैं। हालांकि प्रशासन दवा, राशन,सब्जियों व अन्य जरूरत के सामानो को होम डिलेवरी के लिए कुछ लोगों की सूची तैयार की है।जिसका फोन नम्बर सार्वजनिक किया गया है ताकि किसी को उपरोक्त सामान की जरूर पड़े तो सामन की डिलेवरी उसके घर पर जा कर सके।ताकि आमलोगों को इसके लिए कोइ दिक्कत न हो।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग