रविवार की अहले सुबह हुई तेज बारिस और हल्की हवा के बीच प्रखंड के सभी इलाकों में लगातार छह घंटे बिजली रही गुल
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर(सारण)- रविवार की अहले सुबह हुई तेज बारिस और हल्की हवा के बीच प्रखंड के सभी इलाकों में लगातार छह घंटे बिजली गुल रही है।जिससे उपभोगताओं को अपने रोजमर्रा के कार्यो को निबटाने में काफी मसक्कत करनी पड़ी।ऐसे में बिधुत आपूर्ति की लुंज-पुंज व्यवस्था से उपभोगता आक्रोशित दिखे।नौशाद आलम,दानिश रिजवान,आदित्य कुमार,फिरोज अंसारी,रजनीश कुमार सहित दर्जनों उपभोगताओं ने बताया की सुबह में बिजली गुल होने से पीने के पानी से लेकर, खाना बनाने तक काफी परेशानी झेलनी पड़ी।सबसे ज्यादा परेशानी मोबाईल धारकों को उठानी पड़ी।जो घंटो आपूर्ति बाधित होने की वजह से मोबाइल चार्ज करने को लेकर यत्र-तत्र भटकते रहे।उपभोगताओं का कहना है की चार दिन पूर्व भी आँधी बारिस की वजह से लगातार 16 घंटो तक बिजली गुल थी।ऐसे में लगातार जर्जर तार-पोल बदले जाने के बाद भी हल्की आँधी बारिस के बीच बिधुत आपूर्ति का घंटो बाधित होना बिभागियों कार्यशैली को दर्शाता है।उपभोगताओं का कहना है कि आये दिन ब्रेकडाउन, लोडशेडिंग, फ्यूज टूटने, तार टूटने,लो वोल्टेज सहित किसी न किसी कारण से आपूर्ति बाधित होने को लेकर लोगो को अलग-अलग परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है।इस संबंध में एसडीओ चंदन सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आँधी-बारिस की वजह से ग्यारह हजार केवीय में ब्रेकडाउन की वजह से आपूर्ति बाधित थी।जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।बिगत चार-पांच दिनों से लगातार आँधी-बारिस की वजह से उपभोगताओं को थोड़ी परेशानी हो रही है।जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग