रसूलपुर पुलिस ने सिवान की सीमा पर बढ़ाई सख्ती, महिला पुलिस ने संभाली सीमा
के. के. सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। कोरोना संक्रमित सिवान जिले से लगी सीमा पर रसूलपुर पुलिस ने अपनी सख्ती बढा दी है। खासकर छपरा-सीवान एनएच 531 पर पहले से ज्यादा सख्ती की जा रही है। थानाध्यक्ष रामसेवक राउत के अनुसार बिहार में बढते कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए सरकार के निर्देशानुसार सख्ती बढाई गई है। हालांकि सीमा पर कृषि कार्य के लिए ढील नियमानुसार दी गई है। छपरा-सीवान की सीमा बलिया कोठी, चनचौरा, डिब्बी बाजार, इटहरी गांवों से लगती है। जो पूरी तरह सील है। एनएच 531 पर चपरैठा गांव के दरोगा विजय कुमार तिवारी के साथ तीन महिला पुलिस के जवानों को भी कमान सौंपी गई है। ग्रामीण क्षेत्र के कृषि कार्य दोनों जिलों में पड़ते हैं। कृषि कार्य हेतु ग्रामीण को दोनों सीमाओं में आने-जाने हेतु सरकार के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा छूट दी जा रही है। पुलिस के अनुसार रसूलपुर थाना क्षेत्र की सीमा से लगे सिवान जिले के गांव के ग्रामीणों को चिकित्सा कार्य के लिए एकमा जाना पड़ता है। इसलिए आने-जाने के लिए पूरी जांच पड़ताल के बाद ही सीमा में प्रवेश कराये जाते हैं।
हालांकि सीमा के दोनों तरफ से लोग आने जाने के लिए ग्रामीण गांव की वैकल्पिक सड़कों से भी चोरी छीपे निकलते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग