पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन सोमवार की सुबह व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी के साथ चार दिनों तक चले छठ पर्व का समापन हो गया। सोमवार तड़के सुबह ही घाट पर श्रद्धालु पहुंचे उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। मशरक के अलग-अलग गंगा घाटों, तालाबों, जलाशयों, घर की छतों पर व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और पूजा अर्चना की। भक्तों ने नदी, जलाशयों पर सुबह-सुबह पहुंचकर उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया।अर्घ्य प्रदान करने के साथ ही प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला शुरू हुआ और इसी के साथ उपवास रखने वाले छठ व्रतियों ने छठ मैया का प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग