प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार सरकार के पूर्व के दिशा निर्देशानुसार कुछ पाबंदियों के साथ भी परीक्षाओं के आयोजन पर रोक नहीं लगाई गई थी जिसके आलोक में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के द्वारा 17 अप्रैल से स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर एवं कुछ अन्य परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही थी। लेकिन रविवार की देर संध्या मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया यह ऐलान की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी जाएंगी, इसकी सूचना मिलते ही जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा कराई जा रही परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा स्थगन का आदेश जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जैसे ही किया गया छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी क्योंकि कोरोना काल में परीक्षा देने में छात्र अपने को असहज महसूस कर रहे थे। वहीं छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि हम लोग शुरू से ही यह अनुनय विनय कर रहे थे कि परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए लेकिन कुलपति ने तानाशाही रवैया अपनाए हुए थे। जिसके चलते छात्रों को परेशानी हो रही थी अब सरकार के आदेश अनुसार परीक्षा स्थगित हो गई जिससे छात्र संघ ने भी खुशी जाहिर की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग