संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान सोमवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया। इस दौरान व्रतियों ने एक दूसरे को प्रसाद खिलाकर 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त किया। कई समाजिक संगठनो द्वारा वर्तियो को छठघाट पर सुबह में चाय और जूस की भी व्यवस्था की गई।वर्तियो ने पूजन संपन्न होने के साथ ही अपने परिवार के सदस्यों के लिये सुख,शांति और संपन्नता के लिये भगवान भास्कर से मंगल कामना किया। गंडकी नदी तट सहित गाँवो में स्थित पोखर और कुँए के पास सुबह में काफी संख्या में अर्घ्य देने वर्तियो के पहुँचने से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय रहा और नजारा रमणीक बना रहा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग