बनियापुर(सारण)- राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर प्रारंभिक नियोजित शिक्षक तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे।इस दौरान बुधवार को सैकड़ो की संख्या में नियोजित शिक्षक प्रखण्ड संसाधन केंद्र के समीप स्थित शिवमंदिर परिसर में एकत्रित हो कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर आवाज बुलंद किये।साथ ही संवैधानिक रूप से हड़ताल पर जाने के बावजूद भी सरकार द्वारा शिक्षकों को प्रताड़ित करने के लिये तरह-तरह के फरमान जारी करने और पटना में दो शिक्षकों को निलंबित किये जाने की तीखी भर्त्सना की गई।वही शिक्षक नेताओ द्वारा जबतक समान कार्य समान वेतन की मांग पूरी नही होती तबतक सभी शिक्षकों द्वारा एकजुट होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई। इस बीच प्रखण्ड के लगभग सभी विद्यालयों में तीसरे दिन भी ताले लटके रहे।जिससे बच्चों का पठन-पाठन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद राय,मनोज प्रसाद,उत्तम कुमार,सुनील राय, अम्बेडकर राम,कृष्णमोहन सोनी,भोला प्रसाद,राजू कुमार प्रसाद,छोटेलाल महतो सहित सैकड़ो शिक्षक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग