राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा पीएचसी में प्रतिदिन संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। पीएचसी में अभी तक कोविड-19 जांच में कुल 32 व्यक्तियों के कोरोना पॉजेटिव होने की सूचना मिली है जिसमें 19 नगरा प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के ही संक्रमित है। जबकी 13 दूसरे प्रखण्ड क्षेत्र के लोग है जो अपना कोविड-19 का जांच नगरा पीएचसी पर कराने आये थें। वही पिछ्ले दिनों में लगातार जांच के दौरान 21 संक्रमित होम क्वारेटाइन कर दिए गए हैं। नगरा पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया की कुछ दिनों से लगातार कोविड-19 की जांच की जा रही है। जिसमें सोमवार तक प्रखण्ड क्षेत्र के कुल 19 लोग कोरोना पॉजेटिव पाये गये है जिन्हें कोविड-19 से संबंधित दवा का कीट साथ दे उन सभी को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। वहीं सभी कोविड-19 से संबंधित संक्रमित व्यक्तियों के परिवार वाले के साथ उनके क्लोज कंटेंट वाले की भी हमारी मेडिकल टीम घर- घर जा कर उनके स्वास्थ्य की जांच समय-समय पर कर रहीं हैं। उन्होंने बताया की प्रखण्ड क्षेत्र में कुल 19 कोरोना से संक्रमित है जो इस प्रकार है:-
पंचायत कोरोना संक्रमितों की संख्या
खैरा 2
डुमरी 3
धुपनगर धोबवल 3
अफौर 4
जगदीशपुर 1
कादीपुर 4
नगरा 2


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग