पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह पर पागल बंदर ने बेरहमी से हमला बोल दिया जिससे पुलिस इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराएं गये। मामला है कि बाजार क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से एक बंदर का आतंक छाया हुआ है। जो लगातार आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह अपने कार्यालय से निकल थाना परिसर में ही अपने आवास में जा रहे थे कि पागल बंदर ने हमला बोल दिया और पैर पर काट लिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराएं गये जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजीव सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए आवास पर भेज दिया गया।वही पागल बंदर बाजार क्षेत्र में खड़े लोगों पर पिछले से हमला कर घायल कर दे रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग