राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गढ़ स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री के पास रखे पुआल के गांज में आग लगने के कारण चार घर उसके चपेट में आ गए जिससे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। मिली सूचना के अनुसार मंगलवार की दोपहर उक्त घटना घटित हुई। आग लगने का मुख्य कारण क्या है किसी को अभी तक पता नहीं चल पाया है। बेकाबू होते आग को देखकर ग्रामीणों ने फायर को सूचना दिया तथा आग बुझाने में ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। उक्त घटना में खैरा गांव निवासी बृजकिशोर रावत के घर का सामान, गेहूं तथा दुकान का सामान जलकर राख हो गया जिसकी कीमत करीब ₹80 हजार लगाई जाती है। वही जालंधर राउत, केदार राउत, दरोगा सिंह विजय सिंह एवं राजनाथ का भी सामान जलकर राख हो गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग