राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा में बीएलओ और पंचायत सचिव की लापरवाही से महम्मदपुर पंचायत के वार्ड नं 6 में कई मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम दूसरे वार्ड में जोड़ दी गई हैं। बैजनाथ प्रसाद रंजीत कुमार पप्पू प्रसाद परशुराम पंडित उर्मिला देवी जमुनी देवी चंदा देवी राकेश कुमार राजपुकार देवी अशोक कुमार शर्मा प्रणव कुमार मिथिला देवी आनंद कुमार उज्जवल कुमार अर्चना देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी गड़खा डीपीआरओ डीएम कमिश्नर और राज्य निर्वाचन आयोग को आवेदन भेजा जिसमें कहा कि पंचायत सचिव शत्रुध्न तिवारी और बीएलओ विजय कुमार राम की मिलीभगत के कारण वार्ड 6 के अवस्थित मतदाताओं के नाम 1, 2, 3, 4 और 5 वार्डों में कर दी गई तथा पड़ोसी पंचायत मीठेपुर के कई मतदाताओं को शामिल कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग