- ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना ही मेरी सेवा: सोनू
राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर/मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अर्पिता सेवा सदन नामक निजी क्लिनिक का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन व फीता काटकर किया गया। मौके पर क्लिनिक के संस्थापक सोनू कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। मुबारकपुर व आसपास क्षेत्र के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना ही मेरी सबसे बड़ी सेवा होगी। इसी सेवा भावना से इस सेवा सदन का शुभारंभ हुआ है। इस मौके पर डॉ राजीव रंजन, डॉ अमित तिवारी, डॉ. एकता कुमारी, डॉ. सोनू कुमार यादव, कमल सिंह, अमित कुमार सिंह, सुरेंद्र यादव, विजय यादव डब्ल्यू, कृष्णा तिवारी, मनोज तिवारी, शेखर कुमार, ललन सिंह, मिथिलेश सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग