राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी नयी गाइडलाइन के बाद एकमा बीडीओ डॉ. कुन्दन व सीओ कुमारी सुषमा द्वारा एकमा नगर पंचायत बाजार में माइकिंग कर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न तरह की दुकानों को अलग-अलग दिनों में तथा कुछ जरूरी श्रेणी की दुकानों को प्रतिदिन खोलने से संबंधित जानकारी बाजार के दुकानदारों को दी गई। इस अभियान में एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी व रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने भी सहयोग किया।



More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग