पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में मंगलवार की देर रात में ऑटो चालक से आधा दर्जन लोगों द्वारा जमकर मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव निवासी राजेंद्र राम के 25 वर्षीय पुत्र रमेश राम के रूप में हुई। मामले में घायल ऑटो चालक ने बताया कि वह देर रात्रि में ऑटो चलाकर अपने घर वापस आ रहा था कि गांव में ही ऑटो भूसे की बेड़ी में मामूली रूप से सट गया उसी को लेकर मंगल महंतों ने आधा दर्जन लोगों के साथ जमकर मारपीट किया वही मारपीट में पैर को बुरी तरह तोड़ दिया हैं। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने युवक की गंभीर हालत देख ऑटो में ही प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में घायल के परिजनों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग