संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन बुधवार को देवी के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री माता की पूजन की गई। इस दौरान मुख्य बाजार स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में पूजा समिति के सदस्यों द्वारा सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया। जिसके बाद हवन के उपरांत नवरात्रि अनुष्ठान का समापन किया गया। वाराणसी से पधारे आचार्य सुजीत शास्त्री एवं बिटू त्रिपाठी के नेतृत्व में नवरात्रि पूजन संपन्न की गई।जहाँ पूजा समिति के सदस्य संजय सिंह, स्थानीय आचार्य चंद्रभूषण पांडेय,बिपुल तिवारी,बृजबिहारी मिश्रा सहित समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। हालांकि इस बार कई सार्बजनिक स्थलो पर पूजन-हवन न के बराबर हुआ।ज्यादातर श्रद्धालु भक्तों द्वारा घरो में ही पूजन हवन किया गया।जबकि कही-कही पूरी सावधानी बरतते हुए कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया। जहाँ कुंवारी कन्याओं का पूजन करने के बाद भोजन कराते हुए यथाशक्ति दान-दक्षिणा देकर विदा किया गया। इस दौरान देवी के स्वरूप में छोटी-छोटी कन्याओं को पूरी, खीर और मिष्ठान खिलाकर उन्हें प्रसन्न करते हुए देश पर छाई माहमारी के प्रकोप से उबारने के लिये क्षमा प्रार्थना कर भक्तों द्वारा जगत के कल्याण की कामना की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग