राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

आगलगी की घटना में झोपड़ीनुमा मकान सहित चाय की दुकान में रखा हजारों की सामग्री जलकर हुई राख

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। अंचल क्षेत्र के रामधनाव गांव में आगलगी की घटना में झोपड़ीनुमा मकान सहित एक अन्य चाय के दुकान मे हजारो की सामग्री जलकर राख हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय दशरथ साह की पलानी में अचानक आग की लपटें निकलने लगी। जिसकी सूचना पर आसपास के ग्रामीण पहुँच आग पर काबू पाने में जुट गए। इस दौरान घटना की सूचना पर बनियापुर थाने से दमकल की गाड़ी भी पहुँच गई। मगर जबतक आग पर काबू पाया गया। तबतक झोपड़ी में रखे अनाज, बिछावन, चौकी सहित कीमती सामान जलकर मलवे में तब्दील हो गया। वही आग की लपटों ने बगल के ही गुरुदत्त राय का पलानीनुमा चाय दुकान को भी अपने चपेट में ले लिया। जिससे दुकान का सारा सामान एवं उसमें रखे नगद भी जल कर राख हो गया। आगलगी की घटना के स्पष्ठ कारणों की जानकारी नही मिल सकी है। मामले की सूचना अंचलाधिकारी को दी गई है। इधर पैगम्बरपुर पंचायत के पिठौरी तवकल टोला वार्ड संख्या 10 में बिजली की शॉट सर्किट से आग लगने के कारण 10 कट्ठा में लगे गेंहू का फसल जल कर ख़ाक हो गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड संख्या 10 में अचानक हाई वोल्टेज तार में शार्ट सर्किट हुई जिस वजह से ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूटकर बाबूलाल राम के खेत मे गिर गया।जिससे गेंहू का फसल जल कर राख हो गया। स्थानीय मुखिया सुनील कुमार सिंह ने किसान की क्षति की भरपाई के लिये अंचलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है।