संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। संदिग्ध अवस्था मे एक महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के चोरौवा का बताया जाता है। मामले में मृतका के पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा ससुराल वालो को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में सिवान जिले के भगवानपुर थाना के मेरी मकसूदपुर गांव निवासी नग्न नरायन ठाकुर व मृतक के पिता ने बताया है कि मेरी पुत्री रूबी कुमारी के शादी एक साल पूर्व चोरौवा के छठु ठाकुर के पुत्र सुनील ठाकुर से हुई थी। जिसको शादी के बाद से ससुराल में पति, सास, श्वसुर प्रताड़ित करते थें। इस बीच बीमारी का बहाना बना मेरी पुत्री की हत्या कर दिया गया है। हालांकि कई लोगों द्वारा उक्त महिला की पूर्व से तबियत खराब होने की बात भी बताई जाती है। पुलिस ने घटना की सूचना पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज छपरा भेज दिया। जिसके बाद पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग