संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्यों को ग्रामीणों ने पकड़कर पहले जमकर धुनाई की जिसके बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। चोर गिरोह के सदस्यों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल सेट, एक चाकू, एक बाइक और एक पंजा बरामद किया गया है। चारों युवकों से आवश्यक पुछताक्ष करने के बाद पुलिस ने सभी युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।मामले की प्राथमिकी बलुआ गांव निवासी अमूल्य प्रभाकर सिंह ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमे बताया गया है कि मझवलिया पुल से जा रहे थे। तभी एक ही बाइक पर सवार चारो युवक मेरा मोबाइल छीनकर भागने लगे। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया। गिरफ़्तार युवकों में बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा छतवा निवासी पंकज कुमार, एकमा थाना क्षेत्र के छतौनी निवासी पंकज कुमार यादव और विशाल कुमार एवं जलालपुर थाना क्षेत्र के गंगा कन्हौली निवासी कुणाल कुमार बताए जाते है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग