नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से एक नाबालिग लड़की को पटना जिले का युवक शादी के नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर नाबालिग की माता पिता ने डेरनी थाना में अपनी पुत्री का अपहरण होने की बात लिखते हुए प्रथमिकी दर्ज करायी तब स्थानीय पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए लड़को के मोबाइल लोकेशन से छानबीन करते हुए पटना जिले शाहपुर थाना पानापुर से युवक सहित नाबालिग को पकड़ा इसके बाद लड़की का न्यायालय में 164 के बयान के उपरांत रिमांड होम भेज दिया गया वही गिरफ्तार युवक मुकेश कुमार को नाबालिग का अपहरण करके शादी करने के मामले दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग