- भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामनवमी पर गांवों लगाया भगवा ध्वज
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। रामनवमी के अवसर पर बुधवार को घरों में लोगों ने पारंपरिक तरीकों से श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीरामचंद्र का जन्मोत्सव मनाया। रात में घरों में कलश स्थापना कर नवमी पूजन की परंपरा भी निभाई गई। इस बीच मांझी प्रखंड के नचाप गांव में भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रामनवमी के अवसर पर नचाप, महुंई, मटियार, एकमा, ताजपुर आदि गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के घरों पर भगवा ध्वज वितरण कर लगवाया गया। इस दौरान भगवा रंग के संदेश भी सोशल डिस्टेंसिंग के द्वारा दिए गए। वहीं रिद्धि-सिद्धि परिहर में “श्रीरामचंद्र के आदर्श चरित्र की प्रासंगिकता” विषय पर एक विचार गोष्ठी सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए आयोजित की गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए शिक्षाविद व भाजपा नेता परमेश्वर सिंह ने कहा कि त्रेतायुग में भगवान विष्णु के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र का आदर्श चरित्र आज के लोक जीवन व व्यवहार में भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि श्रीरामचंद्र सर्वशक्ति संपन्न व सर्वगुण निधान होते हुए भी उन्होंने सदैव मर्यादा धर्म का पालन किया। विपरीत व कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने मर्यादा धर्म का पालन किया। इसी के कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया।
श्री सिंह ने कहा कि माता, पिता, भाईयों, मित्रों, गुरूजनों के अलावा सर्वसाधारण सज्जनों के प्रति अपने आदर्श चरित्र के माध्यम से कर्तव्य पालन कर राम ने लोक शिक्षण किया है। डीलर मदन गोपाल सिंह ने कहा कि जब त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल नवमी को भगवान के अवतरित होने का समय आया तो कहा जाता है कि योग, लग्न, ग्रह, नक्षत्र, व तिथि सभी एक साथ शुभ हो गए थे। इस अवसर पर श्रीरामचंद्र की स्तुति, वंदना, रामायण जी की आरती आदि की प्रस्तुति कर रामनवमी के दिन श्रीराम के चरित्र व आदर्शों का अनुकरण करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, नीरोज सिंह, रवि सिंह, आलोक सिंह, विमलेश सिंह, शेखर सिंह, दही बाबा, जेंटल बाबा, विक्की सावन, विक्की सिंह शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग