- भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी….
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा सदर/एकमा/रसूलपुर/मांझी/सारण। “भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौसल्या हितकारी। हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी…।” अर्थात दीनों पर दया करने वाले, कौशल्या जी के हितकारी कृपालु प्रभु प्रगट हुए। मुनियों के मनों को हरने वाले उनके अद्भुत रुप का विचार करके माता हर्ष से भर गयी। जी हां, कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए कुछ इसी तरह के भजन-कीर्तन, आरती व सोहर गायन के साथ छपरा शहर के अलावा एकमा नगर पंचायत बाजार व प्रखंड क्षेत्र सहित मांझी, रिविलगंज, गड़खा, दिघवारा, सोनपुर, दरियापुर, परसा, मढौरा, परसागढ़ आदि क्षेत्रों व आसपास के गांवों में ग्रामीणों ने बुधवार को रामनवमी का त्योहार मंदिरों व अपने घरों में पारंपरिक श्रद्धा व आस्था के साथ सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए मनाया। वहीं रामनवमी के अवसर पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र का जन्मोत्सव यानी रामनवमी एकमा बाजार सहित राजापुर, परसागढ़, ताजपुर, नवतन, साधपुर, गोबरही, गंजपर, गौसपुर, नचाप, भजौना, सिंगही, महम्मदपुर, टेघरा, नरवन, मुबारकपुर, फुलवरिया, मटियार, डुमाईगढ़, घोरहट, चेंफूल, झखड़ा, सरयुपार, एकडेंगवा, रसूलपुर, चैनवा, नवादा, हुस्सेपुर, रीठ, बनपुरा, गंजपर आदि गांवों में श्रद्धालुओं ने श्रीराम के साथ श्री हरि विष्णु, संकटमोचन पवनसूत हनुमान व सीता माता की भी पूजा-अर्चना किया।
मास्क लगाकर रामजानकी मंदिर में हुई भगवान राम की स्तुति
हालांकि कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु सतर्कता अपनाते हुए नचाप गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रद्धालु ने पहुंचकर रामनवमी के अवसर पर सोहर गायन व आरती-भजन के बीच पूजा-अर्चना किया। हालांकि वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव को ध्यान में रखकर नचाप गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर में पुजारी के द्वारा ही पूजन-हवन किया गया। यहां बीते सालों की तरह धूमधाम से आयोजन नहीं हुआ।
रामनवमी के दिन ही श्रीरामचंद्र का हुआ जन्म
बताते चलें कि ऐसी धर्म ग्रंथों में वर्णन मिलता है कि रामनवमी के दिन भगवान श्रीरामचंद्र का जन्म हुआ था। भगवान श्रीराम को श्री हरि विष्णु जी का सातवां अवतार बताया गया है। रामनवमी का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। जिसको हिंदू समाज के लोग हर साल धूमधाम से मनाते रहे हैं। इसके एक दिन पूर्व दुर्गा अष्टमी को मनाया जाता है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग