राष्ट्रनाक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के माधोपुर पंचायत के हसनपुर बनिया गांव में रामनवमी पर लगने वाले दो दिवसीय मेला घोड़ा लुटावन पुत्र पावन मेला का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। उक्त गांव स्थित अमरनाथ बाबा के स्थान पर वर्षों से घोड़ा लुटावन पुत्र पावन मेला का आयोजन होते आ रहा है। जिसमें निःशान्तान दम्पति संतान प्राप्ति के लिए ने घोड़ा लूटते हैं, और मन्नत पूरी होने पर जोड़ा घोड़ा लुटाते हैं। भगत रामाशीष सहनी ने बताया कि इस मेले में आए श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना पूर्ण होने पर मिट्टी के घोड़े लुटाये जाते है। वही घोड़े लूटने के लिए भी विभिन्न जिले के श्रद्धालु आते है। इधर दूसरे दिन दशमी के रोज इसी गांव के दूसरे टोले में घोड़ा लुटावन पुत्र पावन मेला लगता है। जिसका भगत मुसाफिर सहनी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मेले में 63 सौ घोड़े बिके थे। इस मेले में आये दम्पति एवं श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना पूर्ण होने पर मेले में बिक रहे मिट्टी के एक घोड़े खरीदकर लुटाते हैं। वही लुटे हुये घोड़े को लाल कपड़े में लेप्टकर अपने घर में सुरक्षित स्थानों पर रखते है। फिर मनोरथ पूर्ण हो जाने पर मेले से एक और मिट्टी के घोड़े खरीदकर एक जोड़े घोड़े लुटाते हैं। जिसके लिए मेले में काफी भीड़ होती हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि इस बार मेले में बहुत कम श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आयी। अत्यधिक दूर दराज के लोग कोरोना को लेकर भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से बचते नजर आए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग